कोरोना संक्रमण(corona virus) को लेकर यह राहत की खबर है कि लगातार केस कम हो रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सतर्कता जरूरी है। बीते दिन महज 34 हजार नए केस मिले। वहीं, रिकवरी रेट 97.68% हो गई है। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 172.95 करोड़ को पार हो गया है।

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.95 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
  • भारत में वर्तमान में 4,78,882 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 1.12% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 97.68 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 91,930 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,16,77,641 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 34,113 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • दैनिक सकारात्मकता दर 3.19% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.99% है
  • अब तक 75.18 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 10,67,908 परीक्षण किए गए

यह भी पढ़ें-Johnson & Johnson ने कोरोना वैक्सीन प्रोडक्शन बंद किया, विकासशील देशों में वैक्सीन की सबसे अधिक मांग

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नई दिल्ली. देश के लिए यह राहत की खबर है कि कोरोना संक्रमण(corona virus) का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सतर्कता जरूरी है। बीते दिन महज 34 हजार नए केस मिले। वहीं, रिकवरी रेट 97.68% हो गई है। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 172.95 करोड़ को पार हो गया है।

यह भी पढ़ें-Covid Update : AIIMS दिल्ली में भर्ती होने या सर्जरी से पहले नहीं होगा Corona Test, जारी हुआ सर्कुलर

देश में संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 11.66 लाख से अधिक (11,66,993) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 172.95 करोड़ (1,72,95,87,490) से अधिक हो गया है। यह 1,93,87,689 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। पिछले 24 घंटों में 91,930 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,16,77,641 है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 97.68% है।

पिछले 24 घंटे में 34,113 नए मामले सामने आए हैं। भारत में वर्तमान में 4,78,882 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 1.12% हैं। देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,67,908 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 75.18 करोड़ (75,18,03,766) से अधिक परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 3.99% है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.19% बताई गई है।

यह भी पढ़ें-Covid 19 Update : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन, 14 फरवरी से अनिवार्य क्वारेंटाइन खत्म

राज्यों के पास 12.25 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 171.17 करोड़ (1,71,17,50,960) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी है। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 12.25 करोड़ से अधिक (12,25,70,646) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें-कोविड वैक्सीन लगवाने CoWIN App पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है, केंद्र ने SC को दी जानकारी