दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है. दिल्ली में आज कोरोना के 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं नौ लोगों की मौत हुई है.  

नई दिल्ली : देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। देश आज एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसी बीच दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 17,335 नए मामले मामले सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73 प्रतिशत हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में आए 20 हजार से अधिक मामले
मुंबई में आज कोरोना के 20,971 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 8,490 लोग ठीक हुए हैं।

बंगाल में आए 18 हजार से अधिक मामले
पश्चिम बंगाल में आज 18,213 नए कोविड मामले सामने आए हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हुई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 51,384 हो गई है।

हरियाणा में आए तीन हजार से अधिक मामले
हरियाणा में आज 3,748 नए कोविड मामले दर्ज़ किए गए। पॉजिटिविटी रेट 8.11% है। राज्य में अब तक 123 ओमीक्रोन के मामले मिल चुके हैं। 

पंजाब में दो हजार से अधिक मामले आए
पंजाब में 2901 नए कोविड मामले, 135 रिकवरी और 1 मौत दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 9425 है।

जम्मू-कश्मीर में मिले 5 सौ से अधिक मामले
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 542 नए कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए; सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2,492 है।

केरल में मिल पांच हजार से अधिक मामले
केरल में आज 5,296 नए कोविड मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में से 35 की मौत और 2,404 रिकवरी भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 27,859 हैं। मरने वालों का आंकड़ा 49,305 है. 

यह भी पढ़ें- विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना जरूरी, सरकार ने जारी किया दिशानिर्देश

Covid 19 : वैक्सीन नहीं लगवानी पड़े, इसलिए मां ने दो बच्चों को किया अगवा, पति ने दर्ज कराया अपहरण का केस

corona virus की तीसरी लहर: 24 घंटे में मिले 1.17 लाख नए केस, ओमिक्रोन के मरीज भी 27 राज्यों में 3007 हुए

Expert Advice: डेल्टा के मुकाबले कम घातक है ओमिक्रोन, पर तेजी से कर रहा संक्रमित, इसलिए हल्के में न लें