COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। बीते दिन यह आंकड़ा 12000 के आसपास मिला। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.18 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.18%  पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.61% पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में 8500 से अधिक मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,07,900 हो गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 196.18 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 76,700 पर है
  • सक्रिय मामले 0.18% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.61% है
  • पिछले 24 घंटों में 8,537 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,07,900 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 12,781 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% है ,जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.62% है
  • अब तक देश में 85.81 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 2,96,050 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि यह अभी भी अपेक्षाकृत अधिक है, जिसकी वजह से एक्टिव केस बढ़कर 76 हजार को पार कर गए हैं। बीते दिन यह आंकड़ा 12000 के आसपास मिला। इससे पहले यही आंकड़ा 13000 को क्रॉस कर गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.18 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.18% पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.61% पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में 8500 से अधिक मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,07,900 हो गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.18 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का डिटेल्स
20 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.18 करोड़ (1,96,18,66,707) से अधिक हो गया है। यह 2,53,18,438 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष की उम्र के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 मार्च, 2022 से हुई थी। अब तक 3.57 करोड़ (3,57,40,210) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 76,700 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.18% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.61% है। पिछले 24 घंटों में 8,537 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,07,900 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12,781 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,96,050 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.81 करोड़ (85,81,37,713) परीक्षण कर लिए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.62% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट के पास 12.75 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन की डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी( direct state procurement category) के जरिये वैक्सीन की डिमांड पूरी की जा रही है। 12.75 करोड़ से अधिक (12,75,03,205) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
यूएस ने छह महीने के बच्चों के लिए भी कोविड वैक्सीन की दी मंजूरी, फाइजर और माडर्ना को अप्रूवल
2-18 साल की उम्र पर कोवैक्सीन बेहद असरकारक, भारत बायोटेक ने किया सेकंड-थर्ड फेज की स्टडी के बाद खुलासा