भारत में कोरोना संक्रमण के नए केस फिर से बढ़ गए हैं। बीते दिन 16000 नए मामले सामने आए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा  207.03 करोड़ को पार कर गया है। इधर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। वे 2 महीने में दूसरी बार संक्रमित हुई हैं। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 207.03 करोड़ वैक्सीन की डोज (93.65 करोड़ दूसरी डोज और 11.27 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 15,21,429 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,28,261 पर है
  • सक्रिय मामले 0.29% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.52 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 19,539 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर
  • 4,35,35,610 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 16,047 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.90% है
  • देश में अब तक 87.88 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,25,081 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE:  कोरोना संक्रमण के ग्राफ में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन16000 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 12 हजार पर पहुंच गया था। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 207.03 करोड़ को पार कर गया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वे दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इधर,18 साल से ज्यादा के जो लोग कोवैक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके हैं, वे जैविक 'ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट' लगवा सकते हैं। ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट को मंजूरी मिल गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 207.03 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
10 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 207.03 करोड़ (2,07,03,71,204) से अधिक हो गया है। यह 2,74,83,097 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.96 करोड़ (3,96,04,796) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था। 

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,28,261 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.29% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.52% है। पिछले 24 घंटों में 19,539 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,35,35,610 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,047 नए मामले सामने आए है।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,25,081 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 87.88 करोड़ (87,88,77,098) परीक्षण किए गए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.90% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 7.09 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 198.10 करोड़ (1,98,10,51,075) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.09 करोड़ (7,09,24,890) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: कोरोना में फिर बड़ी गिरावट, नए केस महज 12 हजार के करीब मिले, रिकवरी रेट 98.51%
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!