COVID 19 UPDATE:कोरोना के नए मामलों में गिरावट ने राहत पहुंचाई है। बीते दिन यह आंकड़ा गिरकर 10000 से नीचे आ गया। जबकि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.32 करोड़ को पार कर गया है। एक्टिव केस 0.18%  हैं। रिकवरी रेट और अभी 98.61% पर है। भारत में इस समय एक्टिव केस  79,313  हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड कोविड वैक्सीनेशन के तहत अब तक 196.32 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं
  • भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 79,313 है
  • सक्रिय मामलों की दर 0.18 प्रतिशत है
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.61 प्रतिशत है
  • बीते चौबीस घंटों में 7,293 लोग ठीक हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,27,15,193 है
  • पिछले 24 घंटों में 9,923 नए मामले सामने आए आए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.55 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटविटी रेट 2.67 प्रतिशत है
  • देश में अब तक 85.85 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 3,88,641 जांच की गईं

COVID 19 UPDATE: कुछ दिनों बाद कोरोना के नए मामलों ने राहत दी है। नए मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन यह आंकड़ा गिरकर 10000 से नीचे आ गया। जबकि इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 12000 के आसपास था। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.32 करोड़ को पार कर गया है। एक्टिव केस 0.18% हैं। रिकवरी रेट और अभी 98.61% पर है। भारत में इस समय एक्टिव केस 79,313 हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.32 Cr:भारत का ओवरऑल वैक्सीनेशन कवरेज
21 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.32 करोड़ (1,96,32,43,003) क्रॉस कर गया है। यह 2,53,58,263 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.58 करोड़ (3,58,19,121) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से लगाना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केस लोड वर्तमान में 79,313 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.18% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.61% है। पिछले 24 घंटों में 7,293 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,15,193 हो चुकी है। देश में 9,923 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोविड टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,88,641 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.85 करोड़ (85,85,26,854) से अधिक जांचे की हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 2.67% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.55% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास इस समय मौजूद वैक्सीन डोज
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध करा चुका है। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.53 करोड़ से अधिक (12,53,13,640) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
सर्जरी के बाद ऐसा बिगड़ा एक्ट्रेस का चेहरा कि पहचानना हुआ मुश्किल, अब घर से बाहर भी नहीं निकल रही
6 साल का बच्चा हुआ जब कोरोना पॉजिटिव, उसके हाथ-पैर के नाखून देखकर पैरेंट्स के उड़ गए होश, जानिए क्या थी वजह?