COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बीते दिन नए मामलों में बड़ा उछाल आया है। नए मामले बढ़कर 12000 के ऊपर पहुंच गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.67 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.13% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.65% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 195.67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत में इस समय 58,215 एक्टिव केस हो चुके हैं
  • एक्टिव केस 0.13% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.65% है
  • पिछले 24 घंटों में 7,624 पेशेंट ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,74,712 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 12,213 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.38% है
  • देश में अब तक 85.63 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 5,19,419 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल सामने आया है। चौथी लहर के खतरे के बीच पहली बार नए केस 12000 के पार हो गए हैं। यानी देश में कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पहले यही आंकड़ा 8,822 दर्ज किया गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.67 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.13% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.65% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 195.67 Cr: भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
16 जून सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 195.67 करोड़ (1,95,67,37,014) से अधिक हो गया है। यह 2,51,69,966 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू की गई थी। अब तक 3.54 करोड़ (3,54,38,168) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 58,215 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.13% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.65% है। पिछले 24 घंटों में 7,624 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,74,712 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12,213 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 5,19,419 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.63 करोड़ (85,63,90,449) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.38% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास अभी भी वैक्सीन की 13.28 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के जरिये अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 13.28 करोड़ से अधिक (13,28,75,455) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE:नए मामलों में चौंकाने वाला उछाल, एक दिन में मिले 12000 मरीज, एक्टिव केस भी 58000 क्रॉस
भारी बारिश से बैठा डर, असम और गुवाहाटी में फिर लैंडस्लाइड, IMD ने कहा-अलर्ट रहें, स्कूल-कॉलेज बंद