देश में कोरोना संक्रमण के 5900 के करीब नए केस मिले हैं। ये इससे पहले के दिन की तुलना में कम हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.52 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.12% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 प्रतिशत है।

  • राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 213.52 करोड़ वैक्सीन डोज (94.36 करोड़ दूसरी डोज और 16.82 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 32,31,895 डोज दी गई है
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 53,974 पर है
  • सक्रिय मामले 0.12% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.69% है
  • पिछले 24 घंटों में 7,034 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,38,80,464 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 5,910 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.60% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.15% है
  • देश में अब तक 88.73 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,27,313 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण के नए केस फिर से कम हो गए हैं। पिछले दिन 5900 के करीब नए केस मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.52 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.12% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 प्रतिशत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 213.52 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
5 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 213.52 करोड़ (2,13,52,74,945) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.04 करोड़ (4,04,65,525) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 53,974 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.12% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.69% है। पिछले 24 घंटों में 7,034 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,80,464 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,910 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,27,313 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.73 करोड़ (88,73,79,274) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.15% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.60% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास 5.34 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.93 करोड़ (2,01,93,89,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 5.34 करोड़ से अधिक (5,34,61,810) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने के हैं शौकीन, तो हो जाएं सावधान, बाउल कैंसर समेत मौत की बन सकती है वजह
प्रेग्नेंसी के दौरान SEX करना कितना है सुरक्षित? यहां जाने 5 जरूरी सवाल का जवाब