देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले 5000 के ऊपर चले गए हैं। यह अच्छी बात है कि इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.91 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.7 प्रतिशत हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 213.91 करोड़ कुल वैक्सीन डोज (94.40 करोड़ दूसरी डोज और 17.16 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 18,81,319 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 50,594 पर है
  • सक्रिय मामले 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.7% है
  • पिछले 24 घंटों में 7,094 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,38,93,590 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 5,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.67% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.0% है
  • देश में अब तक 88.80 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,21,917 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश मे कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लग चुका है। हालांकि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले 5000 के ऊपर चले गए हैं। यह अच्छी बात है कि इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.91 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.7 प्रतिशत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 213.91 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
7 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 213.91 करोड़ (2,13,91,49,934) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.05 करोड़ (4,05,07,953) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टि केसलोड वर्तमान में 50,594 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.70% है। पिछले 24 घंटों में 7,094 मरीज ठीक हो गए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,93,590 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,379 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,21,917 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.80 करोड़ (88,80,68,681) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.00% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.67% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 5.17 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.16 करोड़ (2,02,16,02,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 5.17 करोड़ (5,17,71,950) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल
दुनिया का पहला सूंघने वाला कोविड वैक्सीन, चीन ने दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी