COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में राहत मिली है। नया आंकड़ा महज 11700 के करीब मिला है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.31 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस 0.22% हैं। रिकवरी रेट 98.57% है। कुल एक्टिव केस 96 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक वैक्सीन की 197.31 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 96,700 पर है
  • सक्रिय मामले 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.57 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 9,486 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,97,092 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 11,793 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.36% है
  • अब तक देश में 86.14 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,73,717 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट सामने आई है। नया आंकड़ा महज 11700 के करीब मिला है। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 17000 को पार कर गया था। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.31 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस 0.22% हैं। रिकवरी रेट 98.57% है। कुल एक्टिव केस 96 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.31 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
28 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.31 करोड़ (1,97,31,43,196) को क्रॉस कर गया है। यह 2,56,30,111 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक इस एज ग्रुप को 3.64 करोड़ (3,64,58,204) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलों का ग्राफ
भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 96,700 पर हैं। एक्टिव केसेज अब देश के टोटल पॉजिटिव केसेज का 0.22% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.57 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 9,486 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,97,092 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,793 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,73,717 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.14 करोड़ (86,14,89,400) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.36% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49% बताई गई है।

देश के विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 11.81 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 11.81 करोड़ से अधिक (11,81,81,970) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
Corona Virus: फिर मिले कोरोना के 17000 नए केस, देश में एक्टिव केस 94 हजार से अधिक, वैक्सीनेशन 197.11 करोड़ पार
क्या आप भी घंटों बैठे रहते हैं AC में, तो हो जाएं सावधान ! हो सकती हैं यह गंभीर समस्याएं