कोरोना संक्रमण के केस में फिर से लगातार बड़ी गिरावट सामने आई है।नए केस कम होकर 4000 के करीब पहुंच गए हैं। बीते दिन यही आंकड़ा 6000 के पार था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.83 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस महज  0.11% हैं।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 216.83 करोड़ वैक्सीन डोज (94.69 करोड़ दूसरी डोज और 19.70 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 13,10,410 डोज दी गईं
  • भारत में 47,379 एक्टिव केस हैं
  • एक्टिव केस 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,676 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,67,340 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 4,043 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.37% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.81% है
  • अब तक 89.20 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,95,894 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण फिलहाल कंट्रोल में है। संक्रमण के केस लगातार गिर रहे हैं। नए केस कम होकर 4000 के करीब पहुंच गए हैं। बीते दिन यही आंकड़ा 6000 के पार था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.83 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 216.83 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
20 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 216.83 करोड़ (2,16,83,24,537) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.08 करोड़ (4,08,32,053) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 47,379 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 4,676 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,67,340 है। पिछले 24 घंटे में 4,043 नए मामले सामने आए।

bपिछले 24 घंटों में 2,95,894 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.20 करोड़ (89,20,49,014) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.81% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.37% बताई गई है।

राज्यों के पास 3.54 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्रसरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 203.10 करोड़ (2,03,10,39,925) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.54 करोड़ से अधिक (3,54,11,820) बिना इस्तेमाल COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
शेयर कीजिए अपनी Love Story और मुफ्त में मनाइए वितयनाम जाकर अपना हनीमून, ऐसे ले सकते हैं भाग
Shocking: मेक्सिकों में 7.7 तीव्रता के भूकंप से हिलीं बिल्डिंग्स,1985 व 2017 में ठीक इसी दिन मचा था कोहराम
2300 साल पुरानी इस हेरिटेज साइट को गैर इस्लामी बताकर ISIS ने कर दिया था तबाह, फिर से चर्चा में है ये खंडहर