कोरोना संक्रमण (corona virus) के ग्राफ में लगातार गिरावट आई है। पिछले दिन 1.61 लाख नए केस आए हैं। जबकि इससे पहले 1.67 लाख केस मिले थे। इस बीच पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 9.26% पर आ गई है। इससे पहले यह 11.69% थी। वहीं, वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 167.29 करोड़ को पार कर गया है।

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.29 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • भारत में वर्तमान में 16,21,603 एक्टिव केस हैं, सक्रिय मामले कुल केस के 3.90% हैं
  • रिकवरी रेट फिलहाल 94.91 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 2,81,109 मरीज ठीक होने के साथ कुल रिकवरी बढ़कर 3,95,11,307 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 1,61,386 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 9.26% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.15% है
  • देश में अब तक 73.24 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 17,42,793 परीक्षण किए गए

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण (corona virus) के ग्राफ में लगातार गिरावट आई है। पिछले दिन 1.61 लाख नए केस आए हैं। जबकि इससे पहले के दिनों में क्रमश: 1.67 लाख, 2.09 लाख, 2.34 लाख, 2.35 लाख, 2.51 लाख, 2.86 लाख, 2.85 और 2.55 लाख केस सामने आए थे। इस बीच पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 9.26% पर आ गई है। इससे पहले यह 11.69% थी। वहीं, वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 167.29 करोड़ को पार कर गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग का अपडेट डेटा
पिछले 24 घंटों में 57 लाख से अधिक (57,42,659) वैक्सीनेशन के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 167.29 करोड़ (1,67,29,42,707) से अधिक हो गया है। यह 1,83,99,537 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 2,81,109 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,95,11,307 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 94.91% है।

पिछले 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए। भारत में वर्तमान में 16,21,603 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 3.90% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,42,793 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 73.24 करोड़ (73,24,39,986) कुल टेस्ट किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 14.15% है और दैनिक सकारात्मकता दर 9.26% बताई गई है।

राज्यों के पास 11.48 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 164.89 करोड़ (1,64,89,60,315) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 11.48 करोड़ (11,48,99,956) से अधिक शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
CoronaVirus: कोरोना के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट, बीत दिन मिले सिर्फ 1.67 लाख केस, वैक्सीनेशन 166.68 Cr पार
भारत में कोरोना केस में गिरावट के बीच WHO ने चेताया, कहा-खतरा अभी टला नहीं, स्थिति के मुताबिक किए जाएं उपाय
कोरोना की तीसरी लहर में ब्रेन स्ट्रोक का नया खतरा, पटना के IGIMS समेत कई अस्पतालों में इस तरह के मामले आए