कोरोना संक्रमण को लेकर देश में कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आया है। बीते दिन नए मामले 6000 के करीब मिले। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214.55 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत हो गई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 214.55 करोड़ वैक्सीन डोज (94.46 करोड़ दूसरी डोज और 17.73 करोड़ प्री-कॉशन) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 28,09,189 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 49,636 है
  • सक्रिय मामले 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.7% है
  • पिछले 24 घंटों में 6,768 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर
  • 4,39,06,972 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 6,093 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.93% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88% है
  • अब तक देश में 88.87 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,16,504 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में एक बार फिर नए मामले मामूली गिरे हैं। बीते दिन नए मामले 6000 के करीब मिले। हालांकि कुछ दिने पहले यही आंकड़ा 5000 के नीचे चला गया था। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214.55 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत हो गई है। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 214.55 करोड़ (2,14,55,91,100) से अधिक हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 214.55 Cr: देश में वैक्सीनेशन ड्राइव
9 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 214.55 करोड़ (2,14,55,91,100) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.05 करोड़ (4,05,72,997) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मरीज
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 49,636 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.70% है। पिछले 24 घंटों में 6,768 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,06,972 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6,093 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,16,504 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.87 करोड़ (88,87,10,787) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.88% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.93% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 4.90 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.42 करोड़ (2,02,42,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel ) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 4.90 करोड़ से अधिक (4,90,23,790) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल
दुनिया का पहला सूंघने वाला कोविड वैक्सीन, चीन ने दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी