COVID 19 UPDATE:कोरोना के नए मामलों में चिंताजनकर उछाल आया है। एक दिन में सीधे 4000 मामले बढ़कर नया आंकड़ा 17000 से ऊपर चला गया है। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.77 करोड़ को पार कर गया है। एक्टिव केस 0.20% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.59% पर आ गई है। एक्टिव केस 88 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 196.77 करोड़ वैक्सीन की डाज दी जा चुकी हैं
  • भारत में वर्तमान में 88,284 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट फिलहाल 98.59 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 13,029 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,49,056 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 17,336 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.07%
  • देश में अब तक 85.98 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, पिछले 24 घंटों में 4,01,649 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक उछाल आया है। एक दिन में सीधे 4000 मामले बढ़कर नया आंकड़ा 17000 से ऊपर चला गया है। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 13000 था। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.77 करोड़ को पार कर गया है। यह राहत की खबर है कि कोरोना से किसी गंभीर मामले की जानकारी नहीं है। एक्टिव केस थोड़ा और बढ़कर 0.20% हो गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.59% पर आ गई है। एक्टिव केस 88 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.77 Cr: भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
24 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.77 करोड़ (1,96,77,33,217) से अधिक हो गया है। यह 2,54,91,739 सेशंस के मार्फत हासिल किया गया है। जहां तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन की बात है, तो इसे 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.61 करोड़ (3,61,10,152) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

भारत में इस समय एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव केस वर्तमान में 88,284 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.20% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.59% है। पिछले 24 घंटों में 13,029 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,49,056 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,336 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,01,649 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.98 करोड़ (85,98,95,036) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.07% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% बताई गई है।

देश के विभिन्न राज्यों के पास वैक्सीन की मौजूदगी
केंद्र सरकार के मुफ्त चैनल (free of cost channel) और डायरेक्ट स्टेट खरीद कैटेगरी के माध्यम से राज्यो और संघ राज्य क्षेत्रों को वैक्सीन सप्लाई की जा रही है। इनके पास इस समय 12.28 करोड़ (12,28,37,850) से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद हैं। अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें
अफगानिस्तान में Earthquake के बाद की दिल तोड़ने वाले तस्वीरें, मुसीबत भरी जिंदगी पर टूटा एक और पहाड़
Corona Virus: कोरोना के नए केस 13000 के पार, एक्टिव केस बढ़कर 83000 हुए, जानिए पूरी डिटेल्स