पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि धोनी को 2019 वर्ल्डकप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। वह नहीं जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इस फैसले को इतने लंबे समय से क्यों लटकाए रखा था।

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि धोनी को 2019 वर्ल्डकप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। वह नहीं जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इस फैसले को इतने लंबे समय से क्यों लटकाए रखा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें भले ही नहीं पता कि अब खेल कब शुरू होगा, पर उम्मीद है कि 38 साल के धोनी को शानदार विदाई दी जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोएब ने आगे कहा कि धोनी ने अपनी पूरी क्षमता लगाकर देश की सेवा की है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए। शोएब ने कहा कि यदि वो धोनी की जगह होते तो अब तक उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया होता। हालांकि क्रिकेट का छोटा फॉर्मेट वो अगले कुछ सालों तक खेल सकते थे, पर वनडे क्रिकेट से वो वल्डकप के बाद ही समंन्यास ले लेते। उन्होंने कहा कि मैने 2011 वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले लिया क्योंकि मैं अपना 100 फीसदी टीम के लिए नहीं दे पा रहा था। 

सेमीफाइनल के बाद कोई मैच नहीं खेले हैं धोनी 
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए साल 2019 मे खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच में धोनी रन आउट हुए थे और भारत यह मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इसके बाद धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अभ्यास शुरू किया था, पर कोरोना वायरस के चलते यह टूर्नामेंट अनश्चितकाल के लिए रदद् हो गया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी जिस टाइमिंग से गेंद को हिट कर रहे थे उस हिसाब से वो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। अगर लॉकडाउन के बाद यह टूर्नामेंट खेला जाता है तो निश्चित रूप से धोनी के पास वापसी का मौका रहेगा।