दिल्ली विधानसभा चुनाव की छह जनवरी को घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी कानून के तहत 339 प्राथमिकी दर्ज की है 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की छह जनवरी को घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी कानून के तहत 339 प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने बताया कि आबकारी कानून के साथ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में इस दौरान 347 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आप और कांग्रेस के खिलाफ भी दर्ज मामले 

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी तक देश में निर्मित शराब की 47 शराब बोतलें 750 मिलीलीटर क्षमता की, 318 बोतलें 375 मिलीलीटर क्षमता की और 25,681 बोतलें 180 मिलीलीटर क्षमता की जब्त की गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विदेशी शराब की 502 बोतलें 750 मिलीलीटर की और 194 बोतलें 375 मिलीटर की पकड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 89,391 बोतलें देशी शराब की भी पकड़ी गई हैं।

इस दौरान कुल 87 प्रविष्टियां दर्ज की गई जिनमें 82 प्राथमिकी और पांच दैनिक डायरी शामिल है। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ दर्ज मामले भी शामिल हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)