जामिया के बाद शाहीन बाग में भी एक शख्स की ओर से हवाई फायर की घटना सामने आई है इस हटाना पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बेखौफ फायरिंग की घटनाएं दरअसल, चुनाव टलवाने की साजिश है

नई दिल्ली। जामिया के बाद शाहीन बाग में भी एक शख्स की ओर से हवाई फायर की घटना सामने आई है। इस हटाना पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बेखौफ फायरिंग की घटनाएं दरअसल, चुनाव टलवाने की साजिश है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यसभा सांसद और दिल्ली चुनाव संजय सिंह ने कहा, "मैंने कल ही आगाह किया था। दिल्ली में बड़े बवाल का षड़यंत्र रचा जा रहा है, दिल्ली में हार के डर से BJP चुनाव टालना चाहती है। चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करनी होगी।" संजय सिंह ने बताया कि मौजूदा हालत को लेकर, CEC से समय भी मांगा है मगर अबतक मिलने का समय नहीं मिला।

लोगों को उकसा रहे हैं बीजेपी नेता

संजय सिंह ने कहा, "देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम गोलियां चल रही हैं। भाजपा के नेता अपने भाषण में गोलियां चलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। चुनाव के हार के डर से जानबूझ कर दिल्ली में बीजेपी माहौल खराब कर रही है। अमित शाह की शाह पर ऐसा किया जा रहा है।"

Scroll to load tweet…

अमित शाह कराना चाहते हैं बवाल

संजय सिंह ने आरोप लगाया, "अमित शाह दिल्ली में बवाल कराना चाहते है, हिंसा फैलाना चाहते हैं और चुनाव टालना चाहते है।" आप नेता ने कहा , "बीजेपी के नेता लोगों को गोलियां चलाने के लिए उकसा रहे हैं।" बताते चलें कि शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को एक युवक ने प्रदर्शन स्थल के नजदीक फायरिंग की। शख्स का नाम कपिल गुज्जर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।