दिल्ली विधानसभा चुनाव में आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए एक वीडियो पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए एक वीडियो पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है। इस मामले में आयोग ने 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

70 विधानसभा सीटों पर कल मतदान
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए वोटर्स शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथ पर पहुंच सकते हैं। वोटिंग के लिए 2688 मतदान स्थलों पर 13750 मतदान केन्द्र बनाए हैं। मतदान के लिए 20385 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। 
- दिल्ली में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान है। जबकि क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नरेला है। 

अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी ने हनुमान मंदिर में मत्था टेका
मतदान से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनाट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कालकाजी में हनुमान मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, हनुमान जी ने कहा कि अच्छा काम कर रहे हो। लोगों की सेवा कर रहे हो सेवा करते रहो। फल मेरे ऊपर छोड़ दो सब अच्छा होगा। तो मुझे पूरी उम्मीद है कि जो भी नतीजे आएंगे वो दिल्ली वालों के हक में होंगे।