दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी शुरुआती रूझानों में बहुमत के पार दिखाई दे रही है। जिसमें कांग्रेस  का खाता तक नहीं खुला है। जिसके बाद से पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आप कार्यालय में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी शुरुआती रूझानों में बहुमत के पार दिखाई दे रही है। वहीं, बीजेपी 18 सीटों पर आगे है। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला है। जिसके बाद से पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस कार्यालय पर लटका ताला

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर एक ओर जहां आप के खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है, इसके साथ ही पार्टी कार्यालय पर ताला लटका हुआ दिखाई दिया। 

आप में जश्न का माहौल

शुरुआती रुझान देखते हुए आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं और आप कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। हालांकि आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि यह तो शुरुआती रुझान हैं। दिल्ली में बड़ी जीत होने वाली है।

कार्यालय पहुंचे केजरीवाल 

मतगणना शुरू होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां वह स्थितियों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, रूझानों में शुरुआती बढ़त के बाद से आप के हौसले बुलंद है।