11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इससे पहले एशियानेट न्यूज हिंदी के पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, भाजपा और आप में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यह पोल उन तमाम एग्जिट पोल के उलट है, जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली. 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इससे पहले एशियानेट न्यूज हिंदी के पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, भाजपा और आप में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यह पोल उन तमाम एग्जिट पोल के उलट है, जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एशियानेट के पोल में करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 49.82% लोगों का मानना है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आ रही है। वहीं, 47.64% लोगों ने आप के पक्ष में वोट दिया। 1.63% लोगों का मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

यूजर्स ने इन सवालों के भी दिए जवाब

1- सवाल- दिल्ली चुनाव में क्या इस बार हिंदू-मुस्लिम सबसे बड़ा मुद्दा है ?

इसके जवाब में 59.52% लोगों ने हां कहा। वहीं, 40.48 लोगों ने ना कहा। 

2- सवाल- शाहीन बाग के पीछे क्या राजनीतिक हाथ है? 

हां- 82.67% 
नहीं- 17.33%

एग्जिट पोल्स में आप को स्पष्ट बहुमत
मतदान के बाद सर्वे एजेंसियों और मीडिया ने अपने एग्जिट पोल जारी किए। इनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को अधिकतम 26 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस सिर्फ 1-2 सीटें ही जीत सकती हैं।