दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक ओर हैं भाजपा, जद(यू), लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। मेरा उद्देश्य है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। लेकिन उनका उद्देश्य है मुझे हराना।’’

Scroll to load tweet…

भाजपा, जद(यू), लोजपा, कांग्रेस और राजद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। भाजपा ने जद(यू) और लोजपा से गठबंधन किया है वहीं कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होने हैं।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)