दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 लोगों के नाम हैं। मनोज तिवारी ने बताया, इनमें चार महिलाएं भी हैं।

नई दिल्ली. राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। इधर खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली चुनाव के लिए सुपर-डुपर हिट पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को टिकट दे सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी पार्टियों ने अपनी तरफ से चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह से झोंक दिया है। ऐसे में बीजेपी सिंगर दलेर मेहंदी को टिकट देकर अपने प्रचार में तेजी ला सकती है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 लोगों के नाम हैं। मनोज तिवारी ने बताया, इनमें चार महिलाएं भी हैं। वहीं, 11 एससी उम्मीदवार भी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

8 फरवरी को मतदान, 13 को आएंगे नतीजेदिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।