दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत जीता, शाहीन बाग हारा। कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे, जनता ने उन्हें नकार दिया।  

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत जीता, शाहीन बाग हारा। कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे, जनता ने उन्हें नकार दिया। दिल्ली में भारत माता जीतेगी, शरजील इमाम, इस्लामिक स्टेट हारेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथ जोड़कर की अपील
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली के मतदाताओं से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल को वोट करने निकले हैं। मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर शाहीन बाग को रोकना है। दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो बाहर निकल कर भाजपा को वोट करें।

गिरिराज सिंह ने पैसे बांटने का आरोप लगाया
दिल्ली चुनाव में मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी ने गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। आप ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है और रिटर्निंग ऑफिसर से मामले की रिपोर्ट तलब की है।

4 बजे तक 42% मतदान
दिल्ली में 4 बजे तक 42 फीसदी मतदान हुआ। अगर साल 2015 की बात करें तो 67.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2 साल पहले 2013 में 65.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2008 की बात करें तो यह वोट प्रतिशत 57.6 प्रतिशत था।