दिल्ली विधानसभा की जंगपुरा सीट (Jangpura assembly constituency) सामान्य है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट छह बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की जंगपुरा सीट (Jangpura assembly constituency) सामान्य है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट छह बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के प्रवीण कुमर ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के इंप्रीत सिंह बख्शी रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार कांग्रेस ने दी थी भारतीय जनसंघ को मात
साल 1972 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनसंघ और कांग्रेस के बीच था। जिसपर कांग्रेस के जग प्रवेश ने जनसंघ के इंदर को 3,169 वोट से हराया था। जग प्रवेश को कुल 10,507 और इंदर को 7,338 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर रही रिपब्लिकन आफ इंडिया के नाथुराम को 157 वोट मिले थे।

कांग्रेस के खाते से आप ने छीन ली थी ये सीट
1972 से 2013 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। सिर्फ एक बार 1977 में जनता दल के खाते में ये सीट गई थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में पिछली 5 बार से लगातार जीतती आ रही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। आप के मनिंदर सिंह ने कुल 29,701 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के तरविंदर 27,957 वोटों के साथ दूसरे नंबर और बीजेपी के पंकज 18,978 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 में आप ने कैंडिडेट बदल दिया, लेकिन जीत का सिलसिला जारी रहा। आप से प्रवीण कुमार ने 43,927 वोटों के साथ जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के मनिंदर सिंह को 23,477 और कांग्रेस के तरविंदर को 22,662 वोट से संतोष करना पड़ा।

जंगपुरा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पड़ता है। जंगपुरा का विस्तार भी है - जंगपुरा ए और जंगपुरा बी। यह एक रिहायशी कॉलोनी है। यह दक्षिण दिल्ली जिले में आता है। यह काफी विकसित इलाका है। यहां के मार्केट काफी बड़े हैं। यहां कई बड़े रेस्तरां और होटल भी हैं। जंगपुरा में गुफा वाला माता का मंदिर और सनातन धर्म मंदिर काफी प्रसिद्ध है।