केजरीवाल अपने संभावित मंत्रियों के साथ उन पहलों पर चर्चा करेंगे जिन्हें प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली को एक वैश्विक शहर बनाने के मकसद से खाका तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नई दिल्ली. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें दिल्ली के विकास के खाके पर चर्चा की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार सुबह 10 बजे केजरीवाल लेंगे शपथ

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल अपने संभावित मंत्रियों के साथ उन पहलों पर चर्चा करेंगे जिन्हें प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली को एक वैश्विक शहर बनाने के मकसद से खाका तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस लगातार दूसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)