दिल्ली विधानसभा की मादीपुर सीट (Madipur assembly constituency) सुरक्षित सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट 5 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मादीपुर सीट (Madipur assembly constituency) सुरक्षित सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट 5 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के गिरीश सोनी ने जीत दर्ज की। बीजेपी के कैलाश दूसरे नंबर पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार कांग्रेस ने जनता पार्टी को दी थी मात
साल 1977 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जनता पार्टी के बीच था। जिसपर कांग्रेस के भोरेलाल ने जनता पार्टी के चंद्र सिंह को 2,315 वोटों से हराया था। भोरेलाल को कुल 15,795 और चंद्र सिंह को 13,480 वोट मिले थे।

आप ने कांग्रेस के विजय रथ पर लगाई थी ब्रेक
2013 के विधानसभा चुनाव में आप ने कांग्रेस के विजय रथ पर ब्रेक लगाई थी। आप के गिरीश सोनी ने 36,393 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी के कैलाश 35,290 वोट के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के माला राम 25,545 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 के चुनाव में भी आप के गिरीश सोनी ने जीत का सिलसिला जारी रखा और 66,571 वोटों के साथ विजयी रहे। जबकि बीजेपी के राज कुमार 37,184 और कांग्रेस के माला राम को 10,350 वोट से संतोष करना पड़ा।

मादीपुर पश्चिमी दिल्ली जिले में पड़ता है। यह एक गांव था, जो दिल्ली के विस्तार के साथ उसमें शामिल हो गया। लेकिन यहां की संस्कृति अभी भी मुख्य रूप से ग्रामीण ही है। जाट आबादी बहुल है यह क्षेत्र। वैसे, यहां तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां का प्राचीन शिव मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। सावन के महीने में शिव का जलाभिषेक करने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।