फिल्म सुपरस्टार भी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दिल्ली में वोट डाला। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज यानी शनिवार को वोटिंग की जा रही है। जिसमें वोटिंग के लिए एक ओर जहां आम मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, फिल्म सुपरस्टार भी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दिल्ली में वोट डाला। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है और आपने।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

70 सीटों पर हो रहा है मतदान
दिल्ली के 70 सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आने हैं।
