दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1000 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1000 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली चुनाव आयोग अधिकारी रणबीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि राजनीतिक संदेश के प्रचार के मामले में ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा सहित 2,078 सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हटाए गए 5 लाख से ज्यादा पोस्टर 
नगर निकायों ने सम्पत्ति विरूपण कानून के तहत 543512 होर्डिंग और पोस्टर हटाए हैं। दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई थी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)