दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर के कैम्पेन में कांग्रेस के अभियान को धार देने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मैदान में आ चुकी हैं। 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर के कैम्पेन में कांग्रेस के अभियान को धार देने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मैदान में आ चुकी हैं। प्रियंका ने आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल से तीखा सवाल किया। कांग्रेस महासचिव ने केजरीवाल से पूछा अगर दिल्ली में उनका काम बोल रहा है तो फिर उन्हें इतने प्रचार की जरूरत क्यों है? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी ने केजरीवाल के प्रचार अभियान के आधार पर उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री प्रचार में करोड़ों रुपये लगाते हैं। केजरीवाल उनसे कोई ज्यादा पीछे नहीं हैं। तो सवाल उठता है कि यदि काम बोल रहा है तो प्रचार की जरूरत क्या है।" 

दिल्ली को किस तरह का यूपी बनाना चाहती है बीजेपी 
दिल्ली की चुनावी सभा में प्रियंका ने के तेवर आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा, "भाजपा कहती है कि वह दिल्ली को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना चाहती है जहां अपराध एवं अराजकता है और विकास का कोई संकेत नजर नहीं आता।"

मोदी पर कसा तंज़ 
कांग्रेस नेता ने तंज़ कसते हुए यह आरोप भी लगाया कि देश में इस वक्त बेरोजगारी अपने चरम पर है। क्या यह महज संयोग है या प्रधानमंत्री का प्रयोग। प्रियंका ने दिल्ली की जनता से बीजेपी और आप को सबक सिखाने की अपील भी की।