दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, जनता जो करती है, सही करती है। यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम संघर्ष करेंगे। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, जनता जो करती है, सही करती है। यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम संघर्ष करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ पहुंची थीं। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुईं महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, आप लोगों के साथ गलत हुआ है। योगी सरकार गरीबों के खिलाफ है। हमें अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।

Scroll to load tweet…


दिल्ली में कांग्रेस को मिली बुरी हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे थे। आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली। वहीं, भाजपा को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। यहां तक की कांग्रेस गठबंधन में लड़ने वाले 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। 2015 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।