उत्तरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वैसे राजेंद्र नगर बीजेपी का गढ़ है। लेकिन आप के राघव चढ्ढा ने यह बाजी जीत ली है। राघव को 45 हजार से ज्यादा वोट मिले। जबकि बीजेपी के सरदार आर पी सिंह को 27 हजार वोट मिले। 

नई दिल्ली. राजेंद्र नगर, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में सबसे महत्वपूर्ण और पुरानी सीट है। ये सामान्य सीट है और उत्तरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वैसे राजेंद्र नगर बीजेपी का गढ़ है। उत्तरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वैसे राजेंद्र नगर बीजेपी का गढ़ है। लेकिन आप के राघव चढ्ढा ने यह बाजी जीत ली है। राघव को 45 हजार से ज्यादा वोट मिले। जबकि बीजेपी के सरदार आर पी सिंह को 27 हजार वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस सीट पर कांग्रेस ने एक बार, सर्वाधिक चार बार बीजेपी का कब्जा रहा है। जबकि पिछली बार इस सीट पर आप पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही खास बात यह है कि आप ने अपने मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है। बीजेपी के पूरम चंद योगी ने 1993,98 और 2003 के चुनाव में जीत हासिल की थी। जबकि 2013 के चुनाव में मौजूदा उम्मीदवार आरपी सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं, 2008 के चुनाव में कांग्रेस के रमाकांत गोस्वामी ने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। 

20,051 वोटों से हारी बीजेपी 

2015 के विधानसभा चुनाव में आप के विजेंद्र गर्ग ने ये सीट भाजपी के कब्जे से अपने पाले में कर ली। विजेंद्र गर्ग ने भाजपा के आरपी सिंह को 20,051 वोटों से पटखनी दी थी। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आरपी सिंह को 41,303 मत मिले थे। वहीं, आप को 61,354 वोट हासिल हुए। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवाप ब्रह्म सिंह 8,971 वोट हासिल कर तीसरे नंबर थे। 

जीत के लिए बेताब है बीजेपी 

2015 में केजरीवाल की आंधी में सभी सियासी दलों के परखच्चे उड़ गए थे। अधिकांश प्रत्याशी तो अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। इन सब के बीच 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने ही गढ़ में वापसी के लिए बेकरार है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और युवा नेता राधव चढ्ढा की भी साख दांव पर है। 

राजिन्दर नगर या राजेन्द्र नगर सेंट्रल दिल्ली की प्रमुख आवासीय कॉलोनी है। इसका नाम देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर पड़ा। यह काफी विकसित इलाका है। यहां का मार्केट भी काफी बड़ा है। खास बात यह है कि यह यूपीएससी एग्जामिनेशन की तैयारी करने वाले वालों का हब कहा जाता है। यहां कई कोचिंग संस्थान भी हैं। ओल्ड राजिन्दर नगर करोल बाग से लगा हुआ है।