भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि संशोधित नागरिकता कानून के बारे में लोगों को गुमराह करके विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

नई दिल्ली। भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि संशोधित नागरिकता कानून के बारे में लोगों को गुमराह करके विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने दोहराया कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय मुसलमान की नागरिकता नहीं छीनेगा, लेकिन फिर भी उनके बीच गलतफहमी पैदा की जा रही है। 
मुसलमानों से नागरिकता छीनने का सवाल ही नहीं 
उन्होंने कहा,‘‘मुस्लिमों सहित कोई भी भारतीय नागरिक संशोधित नागरिकता कानून के कारण अपनी नागरिकता नहीं खोएगा। अगर फिर भी किसी मुसलमान से उसकी नागरिकता पर कोई प्रश्न करता है, तो भाजपा उसके साथ खड़ी होगी।’’

Scroll to load tweet…

विदेशी ताक़तें पैदा कर रही गलतफहमी 
सिंह ने कहा, “लोगों को गुमराह करने के लिए उनके बीच गलतफहमी पैदा की जा रही है। मुझे लगता है कि इन सब के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। अब निर्णय आप लोगों के हाथ में है कि आप देश को किस ओर बढ़ता देखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है और इसका इतिहास प्रेम से लिखा गया है।

(ये कहानी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)