रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं करने का आरोप लगाया। मोती बाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून पर व्याप्त डर को दूर करने का भी प्रयास किया।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं करने का आरोप लगाया। मोती बाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून पर व्याप्त डर को दूर करने का भी प्रयास किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत दिल्ली की सरकार ने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आप ने दिल्ली परिवहन निगम में पांच हजार अतिरिक्त बसें चलाने का वादा किया था लेकिन केवल एक हजार बसें ही चलाई गईं।

Scroll to load tweet…

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेंशन योजना, केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना और आयुष्मान भारत योजना ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लागू करने की अनुमति नहीं दी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)