आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। यह सभी विधायक केजरीवाल सरकार 2015 में भी मंत्री थे। इस बार भी केजरीवाल ने अपने इन्हीं चेहरों को पहले 6 में प्राथमिकता दी है। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल अपने 6 विधायकों के साथ शपथ ग्रहण किया। यानी ये सभी विधायक केजरीवाल के 3.0 सरकार में मंत्री बनेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि सभी 6 विधायक केजरीवाल सरकार 2015 में भी मंत्री थे। बताया जा रहा कि बेहतर काम करने की वजह से तीसरी बार सत्ता में वापसी हुई है। ऐसे में इन सभी विधायकों को इस बार भी मौका दिया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है केजरीवाल की नई कैबिनेट 

सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पुरानी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी इस बार मंत्री बनाया गया है, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्री पद की शपथ ली। 

कैबिनेट विस्तार में इन चेहरों को मिलेगी जगह 

केजरीवाल के साथ मौजूदा समय में सिर्फ 6 विधायक ही मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। बताया जा रहा कि सीएम केजरीवाल अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे। जिसमें अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा। चर्चा जोरों पर है कि पहली बार जीत कर आए नए चेहरों राघव चढ्ढा और आतिशी मार्लेना को शामिल किया जा सकता है। 

2015 में मिली थी ये जिम्मेदारी 

मनीष सिसोदिया (डिप्टी सीएम)- वित्त, शिक्षा, पर्यटन, महिला एवं बालविकास समेत अन्य मंत्रालय।

सत्येंद्र जैन (कैबिनेट मंत्री)- गृह, स्वास्थय, उद्योग, बिजली समेत अन्य मंत्रालय।

गोपाल राय (कैबिनेट मंत्री)- समान्य प्रशासन, लेबर और रोजगार मंत्रालय।

इमरान हुसैन (कैबिनेट मंत्री)- खाद्य एवं आपूर्ती, जंगल व पर्यावरण मंत्रालय।

राजेंद्र पाल गौतम (कैबिनेट मंत्री)- सोशल वेलफेयर, SC/ST, को-ऑपरेटिव, गुरुद्वारा इलेक्शन मंत्रालय।

कैलाश गहलोत (कैबिनेट मंत्री)- ट्रांसपोर्ट, कर, कानून और न्याय, सूचना एवं तकनीकि मंत्रालय।