भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख एवं महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार झारखंड से पार्टी ने प्रकाश को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र भरेंगे। भाजपा ने बुधवार को दीपक प्रकाश को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख एवं महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार झारखंड से पार्टी ने प्रकाश को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

रघुवर दास को झटका 
इससे राज्यसभा में जाने का सपना संजोये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बड़ा झटका लगा है। राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिनमें से एक सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने अध्यक्ष शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने बुधवार को अपना पर्चा भर दिया।

दीपक प्रकाश ने कहा, कार्यकर्ताओं का सम्मान 
राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने पर दीपक प्रकाश ने कहा कि यह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)