प्रमोद सावंत पेशे से डॉक्टर और आरएसएस के सदस्य भी रहे हैं। इससे पहले संक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहें हैं। इससे पहले उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। 2012 में 14,255 वोट हासिल किए और कांग्रेस के प्रताप गौंस को कुल 6,918 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे।  

Sanquelim Election Results 2022: संक्वेलिम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी (Dharmesh Saglani) को करीबी मुकाबले में 666 वोटों से हरा दिया है। सावंत को कुल 12.250 वोट मिले, जबकि धर्मेश को 11,584 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार गडी को 109 वोट ही मिल पाए। सीएम सावंत को कुल 47.73 प्रतिशत वोट मिले, वहीं धर्मेश को 45.13 प्रतिशत वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संक्वेलिम सीट से जुड़ी खास बात 

गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। राज्य में सबसे हॉट सीट उत्तरी गोवा की संक्वेलिम विधानसभा को माना जा रहा है। क्योंकि यहां मुख्यमंत्री और भाजपा से उम्मीदवार डॉ. प्रमोद सावंत मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस से धर्मेश सगलानी मैदान में हैं। धर्मेश दूसरी बार प्रमोद सावंत को टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और रिवोल्यूशनरी गोवा (आरजी) से भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रमोद सावंत का ये तीसरा चुनाव है।

प्रमोद सावंत पेशे से डॉक्टर और आरएसएस के सदस्य भी रहे हैं। इससे पहले संक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहें हैं। इससे पहले उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। 2012 में 14,255 वोट हासिल किए और कांग्रेस के प्रताप गौंस को कुल 6,918 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे। 2017 में प्रमोद को 10,058 वोट मिले और कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को 4,974 वोटों से हराकर दोबारा विधायक बने थे।

2012 की तुलना में 2017 में कम वोटों से जीते

प्रमोद सावंत का चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो 2017 में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का अंतर 2012 की तुलना में बहुत कम था। उनके वोट शेयर में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई। इस बार कांग्रेस और आप पार्टी ने इस विधानसभा सीट पर पूरी ताकत लगा रखी थी।

2019 में गोवा के मुख्यमंत्री बने

प्रमोद सावंत 2017 में कार्य मंत्रणा समिति के अध्यक्ष और नियम समिति के अध्यक्ष बने। 2017 में ही सावंत को गोवा राज्य की सातवीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 19 मार्च 2019 को गोवा का मुख्यमंत्री चुना गया। प्रमोद के बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध का सामना करना पड़ा था।

यह भी जानिए

संक्वेलिम विधानसभा सीट यहां उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र में आती है। यहां से भाजपा के श्रीपद येस्सो नाइक सांसद हैं। साल 2017 के चुनाव में संक्वेलिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 26,207 वोटर थे, जबकि चुनाव में कुल 23,700 वैध मतों की गिनती हुई थी। वर्तमान में यहां कुल 27,491 मतदाता हैं, इनमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 13,557 है। जबकि महिलाओं की कुल संख्या 13,934 है