गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पाटी (आप) ने कैंडिडेट्स की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चौथी सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

अहमदाबाद( Gujrat). गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पाटी (आप) ने कैंडिडेट्स की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चौथी सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सूची को जारी किया। अहमदाबाद स्थित कार्यालय में चौथी सूची जारी करते हुए इटालिया ने कहा प्रदेश में आप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हम अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप की चौथी सूची में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें हिम्मत नगर से निर्मल सिंह परमार, गांधीनगर साउथ से दोलत पटेल,साणंद से कुलदीप वाघेला, वटवा से विपिन पटेल, अमराईवाड़ी से भरत भाई पटेल,केशोद से रामजी भाई चुड़ास्मा, थसरा से नटवर सिंह राठोड़, सेहरा से तख्त सिंह सोलंकी, कलोल से दिनेश बारिया, गरबदा से शैलेष भाई भाभोर, लिंबायत से पंकज तायडे, गंदेवी से पंकज पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

गुजरात चुनाव में अब तक आप के 41 उम्मीदवार 
गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशियों के चयन में अब तक सबसे आगे है। पार्टी ने अभी तक 182 विधानसभा सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पार्टी की चार सूची जारी होने के बाद पांचवी सूची दीवाली पर आने की उम्मीद की जा रही है।