हिमाचल प्रदेश के मंडी विधानसभा सीट (Himachal Pradesh Assembly Election Results) से चुनाव जीतने वाले अनिल शर्मा की जीत पर बॉलीवुड भी गदगद है। क्योंकि अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा बॉलीवुड की मशहूर हस्ती सलमान खान के बहनोई हैं। आयुष ने पिता की जीत पर बधाई भी दी है। 

Anil Sharma Wins Election. हिमाचल प्रदेश की मंडी विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे और बीजेपी कैंडिडेट अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। अनिल शर्मा के बेटे और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने पिता की जीत पर कहा है कि यह विरासत की जीत है। हालांकि बीजेपी हिमाचल में हार गई है लेकिन जो भी प्रत्याशी जीते हैं, वे अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। अनिल शर्मा बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और सलीम खान के समधी भी हैं, जिनकी जीत पर बॉलीवुड का भी एक तबका जश्न मना रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं बीजेपी के अनिल शर्मा 
हिमाचल प्रदेश के चुनाव में मंडी से चुनाव जीतने वाले अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी कैंडिडेट अनिल शर्मा ने कांग्रेस के चंपा ठाकुर को करीब 10 हजार मतों से शिकस्त दी है। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा लगने वाले आयुष शर्मा ने अपने पिता को जीतने पर बधाई दी है। चुनाव नतीजे आने के ठीक बाद आयुष ने पिता के लिए यह बधाई नोट लिखा।

आयुष शर्मा ने क्या लिखा
पिता अनिल शर्मा की जीत पर आयुष शर्मा ने लिखा कि विरासत हमेशा जिंदा रहती है। मंडी के सभी मतदाताओं ने हमारे परिवार और पिता पर विश्वास किया जिसके लिए सभी का धन्यवाद। दरअसल केंद्र सरकार के पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के नाती हैं आयुष शर्मा। सुखराम हिमाचल प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेताओं में गिने जाते थे। हालांकि उनका नाम एक विवाद में भी सामने आया था लेकिन उनके कद की बदौलत वह विवाद जल्द ही खत्म हो गया। सुखराम की इसी साल मई में निधन हो गया था। लेकिन यह भी माना जाता है कि सुखराम की वजह से ही भारत में पहली बार दूरसंचार क्रांति आई थी।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजे आ चुके हैं और कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। कांग्रेस को लगभग 40 सीटें मिल रही हैं जबकि बीजेपी 30 से भी उपर नहीं बढ़ पा रही है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 साल से कोई भी पार्टी दोबारा चुनाव नहीं जीत पाई है। इस बार भी यही इतिहास रिपिट किया गया है।

यह भी पढ़ें

हिमाचल में कांग्रेस की तरफ से कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सीएम पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह सबसे आगे...यह भी दावेदार