हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (HP Assembly Election) के लिए एक चरण में 12 नवंबर को वोटिंग की गई। बिलासपुर जिले की चार विधानसभा सीटों के नतीजे ईवीएम में कैद हैं। 8 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खुला। 

Bilaspur District Election Results. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले (Bilaspur District) में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं और सभी सीटों के नजीजे आ गए हैं। यहां पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में यहां भाजपा का दबदबा रहा था और 4 में से 3 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। इस बार भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। जनपद की घुमारविन सीट से रजिंदर गर्ग को बीजेपी ने दोबारा टिकट दिया है। आइए जानते हैं बिलासपुर जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों के नतीजे क्या रहे... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Bilaspur Constituency Election Result 2022.बिलासपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के त्रिलोक जामवाल सिर्फ 276 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस की तरफ से बंबेर ठाकुर को टिकट दिया गया। वहीं बीजेपी की ओर से त्रिलोक जामवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से अमर सिंह चौधरी महत्वपूर्ण प्रत्याशी रहे। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के प्रत्याशी को जीत मिली थी।

Ghumarwin Assembly Election Result 2022. जिले की घुमारविन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेश धरमानी 5611 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने रजिंदर गर्ग को टिकट दिया। जबकि कांग्रेस ने राजेश धरमानी और आम आदमी पार्टी ने राकेश चोपड़ा के प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी के राजिंदर गर्ग ने वह चुनाव जीता था। 

Jhanduta Assembly Election Result 2022.बिलासपुर जिले की झंडुटा विधानसभा सीट पर बीजेपी के जेआर कटवाल ने 5799 वोटों से जीत हासिल की है। 2022 में बीजेपी ने जेआर कटवाल को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने विवेक कुमार और आम आदमी पार्टी ने सुधीर सुमन को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के जीतराम कटवाल ने जीत दर्ज की थी। 

Sri Naina Deviji Assembly Election Result 2022. बिलासपुर जिले की श्रीनैना देवीजी विधानसभा सीट बीजेपी के रणधीर शर्मा 171 वोटों से जीत गए हैं। 2022 में कांग्रेस ने राम लाल ठाकुर को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने रणधीर शर्मा और आम आदमी पार्टी ने नरेंदर ठाकुर को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामलाल ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट