Himachal Pradesh Assembly Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांगड़ा में एक रैली को संबोधित करते समय लोगों की डिमांड पर जो जवाब दिया, उसने लोगों को न सिर्फ लाजवाब किया बल्कि, यह सोचने का मौका भी दिया कि आने वाले समय में POK भारत का हिस्सा होगा। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम मुद्दों के साथ-साथ पीओके का मुद्दा भी हावी हो रहा है। गुरुवार, 3 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांगड़ा के जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली कर रहे थे। तभी जनता चिल्लाने लगी, पीओके चाहिए-पीओके चाहिए। इस पर रक्षा मंत्री ने मुस्कुराते हुए लोगों से कहा कि धैर्य रखिए-धैर्य रखिए। राजनाथ सिंह लोगों से कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है, इसलिए राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास खत्म हो चुका है। विश्वास क इसी संकट को भाजपा ने चुनौती के तौर पर स्वीकार किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 589 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

अमित शाह ने कहा था- रिवाज बदल रहा है

इससे पहले, बुधवार, 2 नवंबर को अमित शाह ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में रैली को संबोधित किया था। यह रैली भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के समर्थन में थी। अमित शाह ने कहा था देश में जो काम करेगा, वो राज करेगा। एक बार भाजपा.. बार-बार भाजपा। रिवाज बदल रहा है। यह रिवाज उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों ने भी बदला है। अब यह हिमाचल प्रदेश भी बदलेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को ही किन्नौर के भावानगर में भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी के पक्ष में रैली की थी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा था। स्मृति ने इस रैली में कहा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, जबकि कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका गांधी वाड्रा जब अमेठी में होती हैं, तो मस्जिद में जाती हैं। अब जबकि वह चुनाव के समय हिमाचल प्रदेश में हैं, तो यहां आकर मंदिरों में घंटा बजा रही हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद