Himachal Pradesh Assembly Election 2022: भाजपा इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार के लिए पुराने कांग्रेसी दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मैदान में उतार रही है। वे 30 अक्टूबर को हिमाचल पहुंच रहे हैं। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अब दो फ्रंट पर काम कर रही है। पहला, अपने स्टार प्रचारकों से कैंपेन करना और दूसरा बागी नेताओं को मनाना। दोनों ही फ्रंट पर वे टॉप लीडरशिप के साथ मैदान में है। दिलचस्प ये है कि कांग्रेस के खिलाफ इस बार पार्टी पुराने कांग्रेसी दिग्गज नेता को भी प्रचार के लिए बुला रही है, जो कभी गांधी परिवार के खास हुआ करते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जितेंद्र सिंह समेत कई नाम शामिल हैं। मगर एक नाम ऐसा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है और ये पुराने दिग्गज कांग्रेसी हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। 

सिंधिया के साथ चार और बड़े पहाड़ी नेता 30 को रहेंगे हिमाचल में 
इस बार पार्टी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मैदान में उतारा है। वे 30 अक्टूबर को हिमाचल आ रहे हैं और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। उनके साथ चार और जो बड़े पहाड़ी नेता हिमाचल आ रहे हैं, उनमें अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर और पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर पूरा हो चुका है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर रिपोर्ट लिखे जाने तक 698 का ही पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 81 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं, अब तक 7 ने नाम वापस ले लिया है। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। मतदान 10 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद