07:39 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस ने जीत लिए 40 सीट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 25 सीट हासिल किए हैं। तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं।

06:37 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस ने जीत लिए 40 सीट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 23 सीट हासिल किए हैं। 2 सीट पर पार्टी की बढ़त है। तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं।
 

05:35 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस ने जीत लिए 39 सीट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 39 सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर पार्टी आगे है। बीजेपी ने 18 सीट हासिल किए हैं। 7 सीट पर पार्टी की बढ़त है। तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं।
 

04:44 PM (IST) Dec 08
जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन से बाहर आकर जयराम ने कहा,"मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के हित और विकास के लिए काम करता रहूंगा।" चुनाव में मिली हार पर जयराम ने कहा कि हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। हाई कमान द्वारा हार पर रिपोर्ट मांगे जाने के संबंध में जयराम ने कहा, "अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।" 

04:33 PM (IST) Dec 08
राजभवन पहुंचे जयराम

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजभवन पहुंचे हैं। वह राज्यपाल को इस्तीफा देंगे।

04:17 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस ने जीत लिए 29 सीट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 29 सीट जीत लिए हैं। पार्टी 10 सीट पर आगे है। भाजपा ने 16 सीट जीते हैं और 10 सीट पर पार्टी आगे है। तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। 

03:59 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस ने जीत लिए 26 सीट

हिमाचल में कांग्रेस ने 26 सीट जीत लिए हैं और 13 पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, बीजेपी ने 15 सीट जीते हैं और 11 सीट पर पार्टी आगे है। तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। 
 

03:40 PM (IST) Dec 08
नए सीएम के चुनाव के लिए कवायद शुरू

कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में जीत मिली है। इसके साथ ही पार्टी में नए सीएम के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत मिली है और 22 सीटों पर पार्टी की बढ़त है। बीजेपी ने 13 सीट जीत लिए हैं और 13 पर पार्टी की बढ़त है। तीन सीट पर निर्दलीय आगे हैं।
 

03:10 PM (IST) Dec 08
CM जयराम ठाकुर बोले- जनमत का सम्मान करता हूं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "हम जनमत का सम्मान करते हैं। मैं थोड़ी देर में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहा हूं। बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में सिर्फ 1 फीसदी का अंतर है। इसके बाद भी सीटों में बड़ा फर्क आया है।" कांग्रेस के विधायकों के टूटने के डर के बारे में किए गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन्हें बहुमत मिला है, उन्हें उसे संभालना है। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे। 

02:43 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस को 11 सीट पर मिली जीत

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट पर जीत मिली है। पार्टी 28 सीट पर आगे है। बीजेपी को 9 सीट पर जीत मिली है और 17 सीट पर उसकी बढ़त है। दो निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं और एक आगे चल रहे हैं।  
 

02:27 PM (IST) Dec 08
हाई कमान तय करेगा सीएम का नाम

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी। कांग्रेस सबका ख्याल रखेगी। कांग्रेस को कोई डर नहीं है। मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, यह हाई कमान को तय करना है। वीरभद्र सिंह के नाम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बीजेपी के लोग कांग्रेस से डरे हुए थे, इसलिए पीएम की इतनी अधिक सभाएं कराई गईं। 


 

02:20 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला बोले- 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डर

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि उनकी पार्टी को तोड़फोड़ से डर नहीं है। राजीव शुक्ला ने कहा, "हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डरते, ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं। शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।" 

01:49 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस 39 सीट पर आगे

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीट पर आगे है। पार्टी ने 1 सीट जीत लिया है। बीजेपी 21 सीट पर आगे है और उसे 4 सीट पर जीत मिली है। 3 सीट पर निर्दलीय आगे हैं। भाजपा को 42.83% और  कांग्रेस को 44.03% वोट मिले हैं।

01:18 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस 38 सीट पर आगे

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 सीट पर आगे है। पार्टी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी 24 सीट पर आगे है और उसे 2 सीट पर जीत मिली है। 3 सीट पर निर्दलीय आगे हैं। 
 

12:37 PM (IST) Dec 08
कांग्रेस 40 सीट पर आगे

हिमाचल में कांग्रेस 40 सीट पर आगे है। वहीं, बीजेपी 24 सीट पर आगे है और एक सीट पर जीत दर्ज की है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 
 

12:31 PM (IST) Dec 08
अपने विधायकों को बचाने में जुटी कांग्रेस

चुनाव में जीत मिलती देख कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायकों को रिसॉर्ट में रखा जा सकता है। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार 5 साल चलेगी। विधायकों को हिमाचल प्रदेश से बाहर भेजे जाने संबंधी सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे, क्योंकि भाजपा कुछ भी कर सकती है।
 

12:11 PM (IST) Dec 08
भाजपा कांग्रेस दोनों को मिले 43.3 फीसदी वोट

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 43.3 फीसदी वोट मिले हैं।  

11:51 AM (IST) Dec 08
हमीरपुर से आशीष शर्मा आगे

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। चुनाव जीतने पर किस पार्टी को समर्थन देंगे? इस सवाल पर आशीष ने कहा, 'मैं अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहा हूं। नतीजे आने के बाद कोई फैसला लूंगा।' 
 

11:38 AM (IST) Dec 08
38 सीट पर कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश में 68 सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस 38 सीट पर आगे है। बीजेपी 27 सीट पर और अन्य 3 सीट पर आगे है। 

11:29 AM (IST) Dec 08
रुझानों में कांग्रेस को मिली बहुमत

हिमाचल प्रदेश में रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त है। बीजेपी 28 और अन्य 3 सीट पर आगे है।