हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

शिमला(Himachal Pradesh). हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहा है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

पीएम मोदी बोले- देवभूमि की जनता से अपील- इस बार बने रिकॉर्ड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

Scroll to load tweet…

गृह मंत्री अमित शाह ने भी की ये अपील 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से वोट करने की अपील की है। अमित शाह ने ट्वीवट किया, "एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ही हिमाचल प्रदेश को विकास में अग्रणी रख देवभूमि की जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। हिमाचल के सभी मतदाताओं विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि प्रदेश के सुनहरे कल के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक सशक्त सरकार चुने।"

Scroll to load tweet…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं- सूझबूझ से निभाएं कर्तव्य 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल प्रदेश की जनता से वोट करने की अपील की है। उन्होंने लिखा- "प्रिय हिमाचल वासियों- आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।"

Scroll to load tweet…


पहले मतदान, फिर जलपान- जयराम ठाकुर 
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी लोगों से वोट की अपील की है। सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, "पहले मतदान, फिर जलपान। प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।"

Scroll to load tweet…