दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में वोट डालने वाले लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया। 

शिमला( Himachal Pradesh).हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इस पहाड़ी इलाके में लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई अभियान चलाए हुए है। दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में वोट डालने वाले लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित टशीगंग देश और दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। इस गांव से चीन सीमा महज 10 किलोमीटर दूर है और ये समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। खास बात ये है कि इस मतदान केंद्र में केवल 47 पंजीकृत मतदाता हैं। जिसमें 29 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल है। जागरूकता टीम ने वहां के लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। गीत- संगीत के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।

हवा में उड़कर वोट डालने के लिए किया गया प्रेरित

लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई अभियान चलाए हुए है। कुल्‍लू में इसके लिए अनोखा तरीका अपनाया गया। यहां जमीन नहीं हवा में उड़कर मतदान करने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन कुल्‍लू की ओर से पैराग्लाइडिंग के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की गई। इसमें कुल्लू के साथ लगते पीज से लेकर ढालपुर मैदान तक पैराग्लाइडिंग की गई।