अरविंद केजरीवाल ने चन्नी के दोनों सीटों से हारने का कारण अवैध खनन को संरक्षण देना बताया था। उन्होंने चन्नी को अवैध खनन मामले में क्लीन चिट मिलने पर सवाल किया और कहा- ये भी चन्नीजी का चमत्कार है। खुद ही जांच करा ली, उनसे ही जांच कराई जो शायद उस रेता चोरी में शामिल रहे हों। 

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में दो सीएम के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं। एक दिन पहले दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया और कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटें श्रीचमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव हार रहे हैं। अब पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। वे खुद पंजाब का सीएम बनने के सपने बुन रहे हैं। इसलिए आप के सीएम फेस भगवंत मान को धुरी से हराने की तैयारी में जुटे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार को अमृतसर में केजरीवाल ने कांग्रेस और चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि चन्नी साहब 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हमने दोनों सीटों पर तीन बार सर्वे करवाया और वो दोनों सीटों पर हार रहे हैं। चमकौर साहिब में AAP 52% और चन्नी साहब 35% पर हैं। भदौड़ में AAP 48% और चन्नी साहब 30% पर हैं। जब वे MLA ही नहीं बनेंगे तो सीएम क्या बनेंगे?

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: चन्नी का चुनाव वादा- सत्ता में आए तो युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे

केजरीवाल खुद मान को हराने में लगे हैं: चन्नी
अब चन्नी ने कहा कि मैं अभी धूरी जाकर आया हूं। वहां अरविंद केजरीवाल खुद भगवंत मान को हराने में लगे हैं। भगवंत मान वहां से हार रहे हैं। मुझे कुछ लोगों ने ये भी जानकारी दी है कि केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए मान को हराने के लिए कह रहे हैं। यही वजह है कि मान वहां से 20 हजार वोटों से हार रहे हैं।

चन्नी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही ईडी?
बता दें कि केजरीवाल ने चन्नी के दोनों सीटों से हारने का कारण अवैध खनन को संरक्षण देना बताया था। उन्होंने चन्नी को अवैध खनन मामले में क्लीन चिट मिलने पर सवाल किया और कहा- ये भी चन्नीजी का चमत्कार है। खुद ही जांच करा ली, उनसे ही जांच कराई जो शायद उस रेता चोरी में शामिल रहे हों। अपनी जांच कोई कैसे करा सकता है, वो भी 4 दिन में। उनके भतीजे ने कबूल कर लिया कि सारा पैसा चन्नी साहब का है, फिर ईडी चन्नी साहिब को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? 

यह भी पढ़ेंCM चन्नी का चुनाव चुनावी वादा: सरकार बनी तो हर साल 8 गैस सिलेंडर फ्री देंगे, महिलाओं को हर माह 1100 रुपए भी