चन्नी का कहना था कि पंजाब की कांग्रेस सरकार बढ़ती महंगाई और गरीबी के खिलाफ लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने इस बार सीएम चन्नी को सीएम फेस बनाया है। चन्नी को 3 महीने पहले ही सीएम बनाया गया था। 

चंडीगढ़। पंजाब की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर चुनावी वादों की झड़ी लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर हम राज्य के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। इससे पहले रविवार को चन्नी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल 8 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। जबकि जरुरतमंद महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देने का काम करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चन्नी का कहना था कि पंजाब की कांग्रेस सरकार बढ़ती महंगाई और गरीबी के खिलाफ लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने इस बार सीएम चन्नी को सीएम फेस बनाया है। चन्नी को 3 महीने पहले ही सीएम बनाया गया था। चन्नी चमकौर साहिब सीट से लगातार तीन बार के विधायक हैं। वे इस बार चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM चन्नी का चुनाव चुनावी वादा: सरकार बनी तो हर साल 8 गैस सिलेंडर फ्री देंगे, महिलाओं को हर माह 1100 रुपए भी

कांग्रेस के सामने सत्ता में वापसी बड़ी चुनौती
पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। 2022 में जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें सिर्फ पंजाब में ही कांग्रेस की सरकार है। पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। यहां कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बचाए रखने के लिए बड़ा संघर्ष कर रही है। कहा जा रहा है कि चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रियता कम हो गई है। वे सिर्फ अपनी सीट अमृतसर ईस्ट पर ध्यान दे रहे हैं, जहां उनका मुकाबला अकाली दल के दिग्गज बिक्रम सिंह मजीठिया से हो रहा है।

Scroll to load tweet…

आम आदमी पार्टी इस बार नंबर वन बनने की कोशिश में लगी
इस बार पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी दो से नंबर वन बनने की कोशिश में लगी है। जबकि अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। राज्य में 117 सीटें हैं। 2017 में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर 10 साल के बाद सरकार बनाई थी। जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी सिर्फ 18 सीटों तक सिमट गया था। आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बना था।