राजनाथ सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार गोरा पठेला के पक्ष में प्रचार किया। सिर पर पगड़ी बांध राजनाथ सिंह ने कहा- ये पंजाब की आन, बान और शान है।  भाजपा सरकार कभी भी इस पगड़ी को आंच नहीं आने देगी। 

मुक्तसर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुक्तसर के बाद डेरा बस्सी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां सीधे तौर पर पंजाब के नशा और अवैध रेत खनन माफियाओं को चैलेंज दिया और कहा कि आप बीजेपी की सरकार बना दें। हम देखते हैं कि किसने मां का दूध पिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर एक साल में नशे का खात्मा कर दिया जाएगा। अकाली और कांग्रेस ने पंजाब में बार-बार राज किया, परंतु यह सरकारें लोगों को बुनियादी सुविधाए देने में असफल रही हैं, जिस कारण पंजाब की हालत यह हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ ने भाजपा के उम्मीदवार गोरा पठेला के पक्ष में प्रचार किया। सिर पर पगड़ी बांध राजनाथ सिंह ने कहा- ये पंजाब की आन, बान और शान है। भाजपा सरकार कभी भी इस पगड़ी को आंच नहीं आने देगी। भाजपा सरकार आने पर पंजाब का इतना विकास किया जाएगा कि कोई भी नौजवान मजबूरी में विदेशों की ओर मुंह नहीं करेगा। उन्होंने अपने भाषण में गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान और महाराजा रणजीत सिंह का उल्लेख किया और धार्मिक और आजादी संग्राम के शहीदों को याद किया। 

यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा बोले- पंजाब में विकास Vs विनाश के बीच चुनाव, छोटी मानसिकता वाले समझौते की स्थिति में ला देंगे

समझदारी दिखाते तो करतारपुर कॉरिडोर भी भारत में होता
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 1984 के दंगा पीड़ितों को पूरा मुआवजा दिया। कांग्रेस सरकार ने 314 सिखों कोब्लैक लिस्टेड किया गया। भाजपा ने उन सभी को क्लीन चिट दी। हमने करतापुर कॉरिडोर खोला। देश के बंटवारे के समय थोड़ी समझदारी बरती जाती तो आज करतापुर साहिब भारत में ही होना था। पंजाब के सिर करोड़ों का कर्ज चढ़ गया है। शिक्षा और रोजगार की कमी के कारण नौजवान करोड़ों खर्च करके विदेशों की आरे भाग रहे हैं।

बिना सेनापति की सरकार को माफिया चला रहा
उन्होंने कहा कि भाजपा मैनिफेस्टों में जो वादे करती है वह पूरा करती है। मगर, कांग्रेस और अकाली दल कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने चन्नी सरकार पर हमला किया और कहा कि यह बिना सेनापति के सरकार है, जिसे शराब माफिया चला रहा है। उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगे और लोगों से कहा कि सभी को बार-बार देखा, भाजपा को मौका दो इस बार। कार्यक्रम में राजेश कुमार गोरा पठेला, लंबी से भाजपा उम्मीदवारा राजेश धींगड़ा, भाजपा नेता पूर्व डीटीओ गुरचरण सिह संधू, पंजाब लोक कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव पुष्पिंदर सिंह भंडारी, अश्वनी गिरधर, सतपाल पठेला सहित अन्य उपस्थित थे।

राहुल गांधी बोले- पंजाब केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां प्रयोग किया जाए, पूछा- बताओ, केजरीवाल के पीछे कौन शक्ति छिपी