उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमें वोट नहीं करना है तो नहीं करना। कांग्रेस को कर देना, लेकिन देश से गद्दारी करने वालों को वोट नहीं देना है। वीडियो में वे पूछते देखे जा रहे हैं कि क्या देश से गद्दारी करने वालों को वोट डाल दोगे क्या? हालांकि, अब शर्मा ने सफाई दी है। 

पठानकोट। पंजाब में चुनाव से पहले कुमार विश्वास के बयान से आम आदमी पार्टी की घेराबंदी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से उम्मीदवार अश्विनी शर्मा ने एक बार फिर आप पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि AAP को वोट देने का मतलब है आतंकवादी को वोट देना। पंजाब को तोड़ने वालों को वोट देना.. जो AAP को वोट देगा वो देश के साथ, पंजाब के साथ गद्दारी करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमें वोट नहीं करना है तो नहीं करना। कांग्रेस को कर देना, लेकिन देश से गद्दारी करने वालों को वोट नहीं देना है। वीडियो में वे पूछते देखे जा रहे हैं कि क्या देश से गद्दारी करने वालों को वोट डाल दोगे क्या? हालांकि, अब शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने कभी पंजाब का भला नहीं किया। दोनों ही पार्टियां पंजाब के लिए घातक हैं। एक ने लोकलुभावने वादे कर भ्रष्टाचार किया। आप का पंजाब में कुछ और रूप है और दिल्ली में और रूप। पंजाब के लोग इनकी चाल में नहीं आएंगे, ताकि पंजाब विकास के रास्ते पर आगे चल सकें और राज्य में अमन शांति कायम हो सके।

Scroll to load tweet…

पंजाब चुनाव: वोटिंग से पहले जानिए- क्या डेरा इस बार पार्टियों की बजाय अलग-अलग उम्मीदवारों को समर्थन दे रहा है?

पंजाब में कैप्टन और ढींढसा की पार्टी से गठबंधन कर चुनाव में भाजपा
पंजाब में वोटिंग से चंद घंटे पहले भाजपा के इस बयान से सियासत गरमाना तय माना जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सीधे तौर पर वोटर्स को एक तरह से चेतावनी जारी कर दी है। इस बयान के बाद शर्मा विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा इस बार चुनाव में 65 सीटों पर लड़ रही है। जबकि गठबंधन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद संयुक्त 15 सीटों पर मैदान में है। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- राम रहीम पंजाब चुनाव में क्यों बना महत्वपूर्ण किरदार:कितना रहेगा असर, किसे करेगा सपोर्ट..पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट