महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी। 

मुंबई. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांचवी रैली को कर रही थी संबोधित 
मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं। प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी बहन एवं बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे।

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]