उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 होने वाले हैं जिसके चलते हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा सरकार झूठे वादों की महारथी है। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्तारूढ़ भारतीय जानता पार्टी (BJP) को झूठे वादों की महारथी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar pradesh Assembly elections2022) में निश्चित हार से डरी भाजपा बौखला गई है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर वन और शासन में शून्य है। उसे झूठे वादों में महारत हासिल है। मगर अब जनता सच्चाई से भलीभांति परिचित हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार के डर से बौखलाई भाजपा 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को भाजपा और समाजवादी सरकारों के बीच फर्क भी मालूम है। यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी भाजपा में बौखलाहट की स्थिति हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कानून-व्यवस्था को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सच्चाई यह है कि भाजपा के राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह पंगु है। महिलाएं असुरक्षित हैं। राजधानी लखनऊ में भी अपराधी बेफिक्र हैं। 

 चुनाव में भाजपा जनता देगी करारा जवाब
अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के अब तक के कार्यकाल में लोगों की जिन्दगी और युवाओं (Youth) के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। खर्च बढ़ने और कमाई घटने से एक बड़ी आबादी के सपने टूट गए हैं। आक्रोशित जनता वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।