बुधवार को  विपक्षी दलों को आडें हाथों लेते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि कोई भी विपक्षी दल BJP के खिलाफ 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की स्थिति में नहीं है। इसलिए विभिन्न गठबंधनों को बनाया जा रहा है।

लखनऊ: यूपी(UP) में 2022 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav 2022) से पहले उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के सभी विपक्षी दल अलग अलग मुद्दों के सहारे छोटे दलों को साथ लेकर चलने में जुटे हुए हैं। वहीं, इन सब के बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा(Dinesh Sharma) ने विपक्षी दलों की ओर से अलग अलग दलों के साथ किए जा रहे गठबंधन तंज कसते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई भी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है, इसलिए विभिन्न गठबंधनों को बनाया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं विपक्षी दल- दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Vidhansabha Chunav 2022) अपने दम पर लड़ने की स्थिति में नहीं है। शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे भाजपा के खिलाफ एक दम पर लड़ाई नहीं लड़ सकते। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी (प्रतिद्वंद्वी) राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है, और इसलिए विभिन्न गठबंधनों को बनाया जा रहा है। शर्मा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के 'महायज्ञ' में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। 

सत्ता के लिए तेजी से गठबंधन कर रहा विपक्ष
दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य को केवल अपराध और अपराधी दिए है। उनके शासन के दौरान, राज्य विकास से वंचित था। वर्तमान सरकार ने राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेज और एक्सप्रेसवे की सुविधाएं दी हैं। शर्मा की टिप्पणी स्पष्ट रूप से समाजवादी पार्टी के उद्देश्य से थी, जो विभिन्न दलों के साथ गठबंधन की घोषणा कर रही है। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल और अपना दल के साथ गठबंधन की घोषणा की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से मुलाकात की, जिससे दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं। ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पहले से ही सपा के साथ बातचीत कर रही है, इसके अलावा संजय चौहान की जनवादी पार्टी और केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya)की महान दल सपा के साथ गठबंधन में यूपी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।


अयोध्या पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 'जिसे खुद पर शक होगा, वहीं राममंदिर निर्माण पर करेगा संदेह

अखिलेश ने सरकार को बताया फेल, बोले- खुद पर दर्ज मुकदमें वापस लेने वाले योगी पहले मुख्यमंत्री

मायावती का ऐलान- 'विधानसभा की 403 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BSP'